कन्या राशि

Virgo

कन्याः इस राशि के व्यक्ति जिद्दी और दृढ़निश्चयी होते हैं। एक बार जो सोच लेते हैं पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग निरंतर विकास करते हैं।

आद्याक्षरः टो पा पी पू ष ण ठ पे पो.

उपास्य मंत्रः   ॐ क्लीं ऐं सोः ।

राशिस्वामी बुध
शुभरंगः हरा

रत्न पाचू

 

राशिफल

आप बुद्धिमान हैं, भरोसेमंद हैं और काफी सहयोगी स्‍वभाव के हैं। आइए देखते हैं कि राशिफल 2014 अपने पिटारे में आपके लिए क्‍या समेटकर ला रहा है। आपका पारिवारिक जीवन काफी चुनौती भरा हो सकता है। इस वर्ष आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको समझदारी और संयम से काम लेने की जरूरत है। यह समय समाप्‍त होगा और फिर सुखद समय आएगा। इस वर्ष आपको कई शार‍ीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है जिसे कुछ सावधानियां बरतकर टाला न सके। वर्ष 2014 के राशिफल के मुताबिक यह वर्ष प्रेम के लिहाज से सही नहीं है। आपको अपने प्रेम जीवन में काफी जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन, कोई भी फैसला करने से पहले अच्‍छी तरह से विचार करेंगे, तो परि‍स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। आवेग में आकर कोई फैसला न लें। अपने काम के प्रति जुनून बनाये रखें, इससे आपको इस वर्ष कई कामयाबियां हाथ लगेंगी। आप इस वर्ष वह स‍ब हासिल कर पाएंगे, जो आप करना चाहते हैं, बस आपको आत्‍मतुष्‍ट होने से बचने की जरूरत है। राशिफल के मुताबिक वर्ष की दूसरी छमाही में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों को इस वर्ष हर चीज देर से मिलेगी, लेकिन ऐसा ज्‍यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाला। तो, तैयार रहिए वर्ष 2014 का इंतजार करने के लिए।

————————————————