मीन राशि

Pisces

स्वभाव – मीन राशि के व्यक्ति सौम्य स्वभाव के होते हैं। ये लोग विचारवान और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

आद्याक्षर – दी दू थ झ ञ दे दो चा ची

उपास्य मंत्र – ॐ ह्रीं क्लीं सोः ।

राशिस्वामी – गुरु .

शुभरंग – पीला

शुभरत्न – पुखराज.

राशिफल

यह ज्‍योतिष की इस आखिरी राशि का चिह्न मछली का जोड़ा है। इस राशि के जातक काफी सहज और भावुक होते हैं। मीन राशि के जातक सहज, क्रिएटिव और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस वर्ष आपको पारिवारिक स्‍तर पर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी ताकत और शांत स्‍वभाव आपको इन मुश्किल हालातों से पार पाने में काफी मदद कर सकती है। २०१४ राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपको अपनी सेहत का भी खास खयाल रखने की जरूरत है। हालांकि, स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी ये चिंतायें केवल वर्ष के शुरुआती महीनों में रहेंगी। राशि बताती है कि इस वर्ष आपको अपने दिल की सेहत का खास खयाल रखने की जरूरत है। आपका एक गलत कदम आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। जून के बाद हालात में काफी सुधार आने की उम्‍मीद है। करियर में आपके लिए नयी चुनौतियां होंगी और आपके प्रयास उन्‍हें पूरा कर पाने में असमर्थ होंगे। आपको कई नाकामय‍ाबि‍यों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्‍हें अपने मार्ग की बाधा न बनने दें। वर्ष का अंत आतेआते परिस्थितियों में काफी सुधार होगा। खर्चों में अधिकता के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ये खर्चे अधिकतर स्‍वास्‍थ्‍य एंव यात्रा की अधिकता के कारण होंगे। छात्रों के लिए यह वर्ष अधिक सुखद परिणाम देने वाला नहीं है। आपको शुरुआत में असफलता मिलेगी, लेकिन जून के बाद हालात काफी सामान्‍य हो जाएंगे।

 

—————————